वेनेज़ुएला में भूकंप के शक्तिशाली झटके

वेनेज़ुएला में तटीय इलाके में भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए हैं. राजधानी कराकास में भी झटके महसूस किए गए हैं और यहां इमारतों को खाली कराया गया है. देश के गृह मंत्री नेस्टर रेवेरोल का कहना है कि भूकंप के झटके देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए हैं लेकिन अब तक […]
वेनेज़ुएला में तटीय इलाके में भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए हैं. राजधानी कराकास में भी झटके महसूस किए गए हैं और यहां इमारतों को खाली कराया गया है.
देश के गृह मंत्री नेस्टर रेवेरोल का कहना है कि भूकंप के झटके देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए हैं लेकिन अब तक इस कारण किसी प्रकार के नुकसान की ख़बरें नहीं मिली हैं.
अमरीका में मौजूद भूगर्भ वैज्ञानिकों के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई है.
हालांकि वेनेज़ुएला के अधिकारियों के अनुसार ये भूकंप 6.3 तीव्रता का था.
भूकंप का केंद्र त्रिनिदाद और टोबागो के नज़दीक बताया जा रहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
]]>
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










