पाकिस्तान में चार सितंबर को होगा राष्ट्रपति चुनाव, इमरान की पार्टी ने डॉ आरिफ अल्वी को बनाया उम्मीदवार

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने डॉ आरिफ अल्वी को देश के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार नामित किया है. वह पिछले 25 जुलाई को हुए चुनाव में एनए 247 (कराची) सीट से नेशनल असेंबली के लिए निर्वाचित हुए हैं. चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति चुनाव चार […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने डॉ आरिफ अल्वी को देश के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार नामित किया है. वह पिछले 25 जुलाई को हुए चुनाव में एनए 247 (कराची) सीट से नेशनल असेंबली के लिए निर्वाचित हुए हैं. चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति चुनाव चार सितंबर यानि राष्ट्रपति ममनून हुसैन का राष्ट्रपति के रूप में पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने से पांच दिन पहले होगा.
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान : इमरान खान ने शुरू की नयी सरकार बनाने की तैयारियां
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि पाकिस्तान तहरीके इंसाफ ने डॉ आरिफ अल्वी को पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है. यह घोषणा पार्टी प्रमुख इमरान खान के देश के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने के बाद की गयी.
पेशे से दंतचिकित्सक 69 वर्षीय अल्वी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं. वह 2006 से 2013 तक पार्टी के महासचिव रहे. वह पिछली 25 जुलाई को हुए चुनाव में एनए-247 (कराची) सीट से नेशनल असेंबली के लिए निर्वाचित हुए हैं. वह 2013 में नेशनल असेंबली के लिए हुए आम चुनाव में भी निर्वाचित हुए थे. राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार 27 अगस्त तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची 30 अगस्त को जारी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




