ePaper

अटल जी के शोक में डूबा शहर, दी श्रद्धांजलि

Updated at : 17 Aug 2018 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
अटल जी के शोक में डूबा शहर, दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर : पूर्व पीएम व भाजपा के संस्थापक रहे अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जिला भाजपा टीम ने शोक प्रकट करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. जिलाध्यक्ष रामसूरत राय ने पार्टी का झंडा झुकाया और कहा कि राष्ट्र निर्माण में इनकी अहम भूमिका है. पार्टी इनके निधन पर शोक में 13 दिनों तक विभिन्न […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : पूर्व पीएम व भाजपा के संस्थापक रहे अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जिला भाजपा टीम ने शोक प्रकट करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. जिलाध्यक्ष रामसूरत राय ने पार्टी का झंडा झुकाया और कहा कि राष्ट्र निर्माण में इनकी अहम भूमिका है. पार्टी इनके निधन पर शोक में 13 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी.
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान लाल सहनी, रवींद्र प्रसाद सिंह, पूर्व जिला महामंत्री रंजन साहू, देवांशु किशोर, किसान मोरचा के शंभु प्रसाद सिंह,जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, रामकुमार झा, अशोक शर्मा, अशोक सहनी, मनोज तिवारी, मुकेश चंद्रवंशी, अरविंद सिंह, अशोक झा, राजेश रोशन, रंजना श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रभारी जावेद मंसूरी, मो हरिमोहन चौधरी, गीता कुमारी, जिला मंत्री धर्मेंद्र साहू, हरिकिशोर बैठा, अजीत कुमार, जिला मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार, सिद्धार्थ कुमार, मनोज नेता, भाजयुमो प्रदेश मंत्री रविकांत सिन्हा, नचिकेता पांडे, अंजू रानी, भोला चौधरी, राजेंद्र पांडे, बबलू तिवारी, उमेश पांडे, राकेश तिवारी, साकेत शुभम, मनीष रंजन, अभिमन्यु तिवारी, लोहा सिंह, रवि गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे. अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष सह भाजपा नेता भूपाल भारती ने कहा कि अटलजी आज हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन, हर भारतीय को और हर भाजपा कार्यकर्ता को हमेशा मिलता रहेगा.
भाजपा गरीब नाथ मंडल के अध्यक्ष प्रणव भूषण मुनि की अध्यक्षता में अटल सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. भाजपा नेता मनीष कुमार ने कहा कि आज पूरा देश अटलजी के निधन से मर्माहत है. उनका मुजफ्फरपुर से बहुत लगाव रहा है. मौके पर मंडल अध्यक्ष पारितोष सिंह, संजीत कुमार भंडारी, सत्य प्रकाश भारद्वाज, अशोक कुमार, दिवाकर झा, लक्ष्मण पासवान, राकेश केसरी, अभिषेक सिंह, मंगल सिंह, धनंजय झा, सनत कुमार, सतीश शर्मा, विकास चौबे, चंद्र भूषण सिंह, अखिलेश जायसवाल, नरेश कुमार सिंह एवं विशाल कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे. अभियंत्रण सेवा समन्वय समिति के संयोजक इ.
रामस्वार्थ साह, प्रदेश महासचिव इ हरेंद्र प्रसाद, इ सुमन कुमार, मो. हसनैन खॉ, इ सुशील कुमार राय, इ देवेंद्र नाथ देव, इ राजीव रंजन सिन्हा, इ शिवनारायण साहु, इ अनुज कुमार, इ ओम प्रकाश, इ पवन कुमार, संजय नागवंशी, अखिल भारतीय आदित्य परिषद के सचिव विनय कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार मिश्र, डॉ. भारत भूषण मिश्र, विद्याधर मिश्र, आशुतोष मिश्र, आनंद गौरव, अजीत कुमार मिश्र, जयमंगल मिश्र, श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट रमेश कुमार केजड़ीवाल, नागेंद्र नाथ ओझा, शंभुनाथ गुप्ता, पशुपति कुमार शर्मा, विनय कुमार मिश्र, आचार्य चंद्र किशोर पारासर, सुजीत कुमार, राज कुमार चौधरी, अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष सह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि उमेश कुमार राम, रामनवमी ठाकुर, मनु शाही, वैद्यनाथ राय, नंद किशोर साह, मनोज कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद गुप्ता, कृष्णनंदन ठाकुर, राजद नेता नंदकिशोर यादव उर्फ भोला राय, भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, संयोजक मनोज कुमार आदि ने शोक जताया. राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ इकबाल मोहम्मद शमी ने कहा कि देश ने अपना महान रत्न खो दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola