चीन में भूकंप से 18 लोग घायल

बीजिंग : दक्षिण पश्चिम चीन के युनांन प्रांत में भूकंप से 18 लोग घायल हो गये. भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर पांच मापी गई है. प्रांत के नागरिक मामलों के विभाग ने एक बयान में कहा कि भूकंप से टोंगई और ह्यूआनिंग काउंटी तथा जियांगचुआन जिले के छह हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो […]
बीजिंग : दक्षिण पश्चिम चीन के युनांन प्रांत में भूकंप से 18 लोग घायल हो गये. भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर पांच मापी गई है. प्रांत के नागरिक मामलों के विभाग ने एक बयान में कहा कि भूकंप से टोंगई और ह्यूआनिंग काउंटी तथा जियांगचुआन जिले के छह हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए और 48000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. ‘चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र’ ने बताया कि सोमवार को आए भूकंप का केंद्र सात किलोमीटर की गहराई पर था. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने टोंगई के ‘ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल‘ की एक नर्स चांग ली के हवाले से कहा, ‘‘मेरे कार्यालय में रखा सामान हिलने लगा. मैंने तेज आवाज सुनी.” चांग ने बताया कि जब वह जब घर पहुंची तो उनकी मां के पैर मलबे में दबे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




