भारत-ब्रिटेन संबंध का भविष्य है उज्ज्वल : भारतीय उच्चायुक्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त वाई के सिन्हा ने कहा है कि भारत-ब्रिटेन संबंधों का भविष्य उज्ज्वल है और ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद भारत अहम भूमिका निभा सकता है. भारत के स्वतंत्रता दिवस की आगामी 71 वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए भारतीय विद्या भवन द्वारा आयोजित एक […]
विज्ञापन
लंदन : ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त वाई के सिन्हा ने कहा है कि भारत-ब्रिटेन संबंधों का भविष्य उज्ज्वल है और ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद भारत अहम भूमिका निभा सकता है. भारत के स्वतंत्रता दिवस की आगामी 71 वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए भारतीय विद्या भवन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सिन्हा ने कहा कि ‘जीवंत सेतु’ समझे जाने वाले प्रवासी भारतीय द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘भारत-ब्रिटेन संबंध का भविष्य बहुत उज्ज्वल है और ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद भारत अहम भूमिका निभा सकता है. ” ब्रिटेन ने 29 मार्च, 2019 को यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में 2016 में मतदान किया था। आजादी के बाद भारत द्वारा की गयी काफी प्रगति का उल्लेख करते हुए सिन्हा ने कहा कि फिलहाल भारत दुनिया में छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वह शीघ्र ही अपने पूर्व औपनिवेशिक आका ब्रिटेन से भी आगे निकल जाएगा, शायद अगले साल के प्रारंभ तक.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










