कैप्टन ने पी रखी थी शराब, नेपाल में विमान रोका गया

काठमांडू : नेपाल से दुबई जानेवाले विमान के कैप्टन के नशे में होने के कारण विमान के उड़ान में 10 घंटे की देरी हुई. काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक दुबई जानेवाले विमान एफजेड 8018 को 153 यात्रियों को लेकर रविवार की सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान […]
काठमांडू : नेपाल से दुबई जानेवाले विमान के कैप्टन के नशे में होने के कारण विमान के उड़ान में 10 घंटे की देरी हुई. काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक दुबई जानेवाले विमान एफजेड 8018 को 153 यात्रियों को लेकर रविवार की सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरनी थी.
उड़ान से पहले कैप्टन का शराब परीक्षण किया गया जिसमें पता चला कि उसने शराब पी रखी थी. त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) के महाप्रबंधक राजकुमार छेत्री ने बताया, ‘हमें उड़ान के चालकों की अजीब हरकतों के बारे में विमान के स्टाफ से शिकायत मिली थी. हमने श्वास परीक्षण यंत्र (ब्रेथलाइजर) से आरंभिक तौर पर शराब का परीक्षण किया.’ उन्होंने बताया कि उड़ान के कैप्टन एन हुसैन और उड़ान भरनेवाले चालक दल के सदस्यों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया. इसके बाद तुरंत विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया.
छेत्री ने बताया कि दुबई के नागरिक उड्डयन कानून के अनुसार नशे में पाये गये उड़ान दल के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि एक अन्य उड़ान संख्या एफजेड575 रविवार की शाम 7 बजकर 20 मिनट पर त्रिभुवन हवाई अड्डे पर पहुंचा जिससे उड़ान दल के सदस्यों और यात्रियों को दुबई भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




