खुलासा: एक करोड़ 30 लाख दें और बनें एंटीगुआ का नागरिक

Updated at : 26 Jul 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
खुलासा: एक करोड़ 30 लाख दें और बनें एंटीगुआ का नागरिक

नेशनल कंटेंट सेल -कैरिबियाई देशों में बिना शर्त और खोज-खबर के बिक रही है नागरिकता -नागरिकता बचाने के लिए पांच साल में पांच दिन गुजारने की है शर्त अगर भारत में आपने कोई अपराध किया हो और आपको छिपने की कोई जगह चाहिए हो तो आप कैरिबियाई देश एंटीगुआ की नागरिकता ले सकते हैं. शर्त […]

विज्ञापन

नेशनल कंटेंट सेल

-कैरिबियाई देशों में बिना शर्त और खोज-खबर के बिक रही है नागरिकता

-नागरिकता बचाने के लिए पांच साल में पांच दिन गुजारने की है शर्त

अगर भारत में आपने कोई अपराध किया हो और आपको छिपने की कोई जगह चाहिए हो तो आप कैरिबियाई देश एंटीगुआ की नागरिकता ले सकते हैं. शर्त यह है कि आपके पास न्यूनतम एक करोड़ तीस लाख रुपये होने चाहिए. एंटीगुआ और बरबुडा के पासपोर्ट को हासिल करने के लिए एंटीगुआ नेशनल डेवेलपमेंट फंड में न्यूनतम 1.3 करोड़ रुपये का योगदान देना होगा. इसके अलावा भी कई विकल्प खुले हैं. एंटीगुआ में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में 2.7 करोड़ रुपये के निवेश से या यहां किसी व्यवसाय में 10.3 करोड़ रुपये के निवेश के जरिये भी एंटीगुआ और बरबुडा की नागरिकता हासिल की जा सकती है. पीएनबी में 14000 करोड़ रुपया के घोटाले का मास्टरमाइंड और गीतांजलि जेम्स के प्रोमोटर मेहुल चोकसी ने भारत लौटने से बचने के लिए यही चाल चली है. मंगलवार को जांच एजेंसियों ने खुलासा किया है कि मेहुल चोकसी अमेरिका से फरार होकर एंटीगुआ पहुंचा था और उसने यहां की नागरिकता हासिल कर ली है. अब यही उसका नया पता है.

चौकसी जैसे भगोड़े के लिए एंटीगुआ का पासपोर्ट हासिल करने के तमाम फायदे हैं. इस पासपोर्ट के जरिये वह ब्रिटेन समेत करीब 132 देशों में बिना किसी वीजा के घूम सकता है. इतना ही नहीं, उसे एंटीगुआ में रहने की भी जरूरत नहीं है. अपनी नागरिकता को बरकरार रखने के लिए उसे पाचं सालों में सिर्फ पांच दिन एंटीगुआ में गुजारने होंगे.

अपराधियों को नागरिकता नहीं देने का है नियम

निवेश के जरिये नागरिकता से जुड़ी एंटीगुआ की सरकारी वेबसाइट के मुताबिक अगर किसी आवेदक के खिलाफ कोई आपराधिक जांच चल रही है तो वह नागरिकता के लिए अयोग्य है.

सस्ती दरों पर भी उपलब्ध है नागरिकता
अगर आप कम पैसे खर्च कर किसी देश की नागरिकता खरीदना चाहते हैं तो डोमिनिका आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके लिए न तो आपको डोमिनिका जाने की जरूरत है और न ही वहां अपने रहने से जुड़े कोई सबूत जमा करने हैं. डोमिनिका गवर्नमेंट फंड में आप सिर्फ 68 लाख रुपये का योगदान दीजिये और आप बन गये वहां के नागरिक. यहां तो दोहरी नागरिकता की भी इजाजत है और दूसरी नागरिकता हासिल करने के लिए अपनी मौजूदा नागरिकता को त्यागने की जरूरत भी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola