ePaper

पाकिस्तान में कल होने वाले आम चुनाव के लिए 3,70,000 सैन्य तैनाती

Updated at : 24 Jul 2018 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में कल होने वाले आम चुनाव के लिए 3,70,000 सैन्य तैनाती

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में कल होने वाले आम चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर 3,70,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया गया है. देश के इतिहास में यह चुनाव के दिन अब तक की सर्वाधिक सैन्य तैनाती है. देश भर में चुनाव प्रचार कल आधी रात थम गया. चुनाव प्रचार के दौरान अनेक आंतकवादी हमले हुए. […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में कल होने वाले आम चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर 3,70,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया गया है. देश के इतिहास में यह चुनाव के दिन अब तक की सर्वाधिक सैन्य तैनाती है. देश भर में चुनाव प्रचार कल आधी रात थम गया. चुनाव प्रचार के दौरान अनेक आंतकवादी हमले हुए. पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि वह 25 जुलाई को चुनाव के दिन 85,000 मतदान केंद्रों में 3,71,388 सैनिकों को तैनात करेगी.

देश के इतिहास में किसी भी चुनाव में यह सैनिकों की सर्वाधिक तैनाती होगी. सेना ने एक बयान में कहा, ‘देश भर में सैनिकों को तैनात करने का कार्य पूरा हो गया है.’ इसमें कहा गया कि सैनिक स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिल कर मतदान के लिए सुरक्षित माहौल बनायेंगे. सुरक्षा बलों ने आगाह किया है कि मुख्यधारा के राजनीतिक दलों के नेताओं तथा कुछ उम्मीदवारों की सुरक्षा को गंभीर खतरा है. गौरतलब है कि देश में चुनाव प्रचार और उम्मीदवारों को निशाना बनाते हुए अनेक आंतकवादी हमले हुए हैं. इनमें बलूचिस्तान प्रांत में 13 जुलाई को हुआ हमला भी शामिल हैं जिसमें 151 लोग मारे गए थे.

सेना को मजिस्ट्रेट की शक्तियां हासिल होने की रिपोर्ट के बाद सेना की भूमिका पर भी प्रश्न उठे हैं. पाकिस्तान के चुनाव आयोग को मतदान केंद्र के भीतर और बाहर सेना तैनात करने पर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है. सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने आश्वस्त किया है कि चुनावी ड्यूटी में तैनात सेना के जवान कड़ाई से आचार संहिता का पालन करेंगे. जनरल बाजवा ने यह भी कहा है कि सेना चुनाव में केवल सहायक भूमिका निभायेगी और चुनाव प्रक्रिया ईसीपी के नियंत्रण और प्राधिकार में होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola