चुनावी रैलियों को निशाना बना पाकिस्तान में दो विस्फोट, 90 लोगों की मौत, 180 से अधिक घायल

Updated at : 13 Jul 2018 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
चुनावी रैलियों को निशाना बना पाकिस्तान में दो विस्फोट, 90 लोगों की मौत, 180 से अधिक घायल

पेशावर/कराची : पाकिस्तान की दो चुनावी रैलियों को निशाना बनाकर किये गये शक्तिशाली बम विस्फोटों में शुक्रवार को एक शीर्ष राष्ट्रवादी नेता समेत कम से कम 90 लोगों की मौत हो गयी और 180 से अधिक लोग घायल हो गये. आतंकवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत के मासतुंग क्षेत्र में बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के नेता सिराज […]

विज्ञापन

पेशावर/कराची : पाकिस्तान की दो चुनावी रैलियों को निशाना बनाकर किये गये शक्तिशाली बम विस्फोटों में शुक्रवार को एक शीर्ष राष्ट्रवादी नेता समेत कम से कम 90 लोगों की मौत हो गयी और 180 से अधिक लोग घायल हो गये.

आतंकवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत के मासतुंग क्षेत्र में बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के नेता सिराज रायसानी को निशाना बनाया. बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री फैज काकर और मासतुंग के उपायुक्त हबीब बलूच ने विस्फोट में बीएपी नेता रायसानी के साथ 85 अन्य लोगों के मारे जाने की पुष्टि की. काकर ने कहा, ‘शुरुआत में मृतकों की संख्या अधिक नहीं थी, लेकिन रायसानी समेत गंभीर रूप से घायल लोगों की अस्पताल में मौत हो गयी. ‘उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका है क्योंकि विस्फोट में 150 अन्य घायल हुए हैं. जिला पुलिस अधिकारी मुहम्मद अयूब अचकजई ने बताया कि घायल रायसानी की क्वेटा ले जाने के दौरान मौत हो गयी. वह बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाब असलम रायसानी के भाई थे. इस हमले की प्रकृति के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है और अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या यह आत्मघाती हमला था?

इस घटना से कुछ ही घंटा पहले खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू इलाके में मुत्ताहिदा मजलिस अमाल नेता अकरम खान दुर्रानी की रैली में विस्फोट हुआ. पुलिस के अनुसार इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 37 अन्य घायल हो गये. इस हमले में दुर्रानी बाल बाल बच गये, लेकिन उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्रानी 25 जुलाई को होनेवाले आम चुनाव में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान के खिलाफ मैदान में हैं.

उन्होंने कहा कि धमकियों के बाद भी वह चुनाव प्रचार जारी रखेंगे. चुनाव के पहले अचानक ही कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गयी है. हालांकि, सरकार और सुरक्षा बलों का दावा है कि आतंकवाद का देश से सफाया हो गया है. राष्ट्रपति ममनून हुसैन और प्रधानमंत्री नसीरूल मुल्क ने इन हमलों की निंदा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola