ब्रिटेन के गृह मंत्री को लंदन में झपटमारों ने बनाया अपना शिकार, मोबादल ले उड़े

लंदन : ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने इस बात का खुलासा किया है सड़कों पर बढ़ रही छीन झपट के बीच उत्तरी लंदन में वह भी झपटमारों का शिकार बन चुके हैं. अप्रैल में पाकिस्तानी मूल के जाविद को कैबिनेट पद दिये जाने के कुछ ही दिन पहले यह घटना हुई थी. वह […]
लंदन : ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने इस बात का खुलासा किया है सड़कों पर बढ़ रही छीन झपट के बीच उत्तरी लंदन में वह भी झपटमारों का शिकार बन चुके हैं. अप्रैल में पाकिस्तानी मूल के जाविद को कैबिनेट पद दिये जाने के कुछ ही दिन पहले यह घटना हुई थी. वह कंजरवेटिव पार्टी के नेता हैं.
इयूस्टन स्टेशन के बाहर एक टैक्सी बुलाने के लिए जावेद ने अपना मोबाइल फोन निकाला, तभी झपटमार उसे उड़ा ले गये. इस घटना को लेकर वह परेशान हो गये. उन्होंने कहा कि वह अब झपटमारों से निपटने के लिए पुलिस को अधिक शक्तियां देने पर विचार कर रहे हैं. जाविद (48) ने कहा, ‘इससे पहले कि मुझे यह पता चल पाता कि क्या हो रहा है, फोन गायब हो चुका था.’ उन्होंने ‘सन’ अखबार से कहा, ‘मैं गुस्से में था और परेशान था, लेकिन सोचा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि इन अपराधों का शिकार बननेवाले अन्य पीड़ितों की तरह मुझ पर हमला नहीं किया गया.’ गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले उत्तर पश्चिम लंदन में कॉमेडियन माइकल मैकइनटाइरे को झपटमारों ने अपना शिकार बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




