ePaper

पाकिस्तान में आम चुनाव नहीं लड़ सकेंगे मुशर्रफ, जानिये क्यों

Updated at : 14 Jun 2018 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में आम चुनाव नहीं लड़ सकेंगे मुशर्रफ, जानिये क्यों

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने अदालत में पेश नहीं होने के बाद पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को चुनाव लड़ने के लिए दी गयी सशर्त अनुमति गुरुवारको वापस ले ली. अदालत ने पिछले सप्ताह उन्हें 25 जुलाई को प्रस्तावित आम चुनाव लड़ने की अनुमति दी थी जिसके बाद उन्होंने उत्तरी चित्राल जिले से […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने अदालत में पेश नहीं होने के बाद पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को चुनाव लड़ने के लिए दी गयी सशर्त अनुमति गुरुवारको वापस ले ली.

अदालत ने पिछले सप्ताह उन्हें 25 जुलाई को प्रस्तावित आम चुनाव लड़ने की अनुमति दी थी जिसके बाद उन्होंने उत्तरी चित्राल जिले से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. अदालत ने हालांकि, मुशर्रफ को सशर्त अनुमति दी थी कि वह उनकी आजीवन अयोग्यता से जुड़े मामले में 13 जून को अदालत के समक्ष पेश होंगे. मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार ने बुधवार को पूर्व सेना प्रमुख को अदालत में पेश नहीं होने के लिए फटकार लगायी थी और गुरुवार अपराह्र दो बजे तक उन्हें पेश होने के लिए कहा था. सुनवाई के दौरान उनके वकील कमर अफजल ने अदालत को बताया कि मुशर्रफ (74) का लौटना निर्धारित था, लेकिन उनके लिए तुरंत आना संभव नहीं था. अफजल ने कहा,‘मैंने मुशर्रफ से बात की है, वह और समय चाहते हैं. वह पाकिस्तान आने की योजना बना रहे हैं, लेकिन ईद की छुट्टियों और बीमारी के कारण, वह तुरंत यात्रा नहीं कर सकते हैं.’

इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने अनिश्चितकाल के लिए सुनवाई को स्थगित कर दिया और कहा कि अगली सुनवाई तभी होगी जब याचिकाकर्ता इसके लिए तैयार होंगे. न्यायाधीश ने कहा,‘ठीक है, हम अनिश्चितकाल तक अदालत की सुनवाई स्थगित कर देंगे, इसे आपकी इच्छा पर रखेंगे.’ हालांकि, उन्होंने मुशर्रफ को चुनाव लड़ने के लिए दी गयी सशर्त अनुमति को वापस लेने के आदेश दिये. इससे पूर्व मुशर्रफ की ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) ने ट्विटर पर कहा कि उनके (मुशर्रफ) के लौटने की ‘तैयारियां’ अंतिम चरण में है. मुशर्रफ मार्च 2016 से दुबई में रह रहे है और कई मामलों में वांछित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola