ePaper

चेन्नई सुपर किंग्स से मिली हार के बावजूद विलियमसन ने की अपने गेंदबाजों की तारीफ

Updated at : 23 May 2018 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स से मिली हार के बावजूद विलियमसन ने की अपने गेंदबाजों की तारीफ

मुंबई : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने आईपीएल के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स से दो विकेट से मिली हार के बाद डैथ ओवरों में कार्लोस ब्रेथवेट को गेंद सौंपने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए अपने गेंदबाजों की तारीफ की. उन्होंने मैच के बाद कहा ,‘ हमें कार्लोस और डैथ […]

विज्ञापन

मुंबई :
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने आईपीएल के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स से दो विकेट से मिली हार के बाद डैथ ओवरों में कार्लोस ब्रेथवेट को गेंद सौंपने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए अपने गेंदबाजों की तारीफ की. उन्होंने मैच के बाद कहा ,‘ हमें कार्लोस और डैथ ओवरों में उसकी गेंदबाजी पर भरोसा था और इसी वजह से वह टीम में है. जब आप दबाव में होते हैं तो कई बार हालात बहुत कठिन हो जाते हैं .’ ब्रेथवेट ने 18वें ओवर में 20 रन दे डाले जो मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ.

विलियमसन ने चेन्नई के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस की तारीफ करते हुए कहा ,‘ उसने उम्दा पारी खेली और उसे इसका श्रेय दिया जाना चाहिए.’ चेन्नई ने 27 मई को होने वाले फाइनल में जगह बना ली है जबकि सनराइजर्स को अब 25 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रायल्स के बीच होने वाले मैच के विजेता से खेलना है.

विलियमसन ने कहा ,‘ गेंदबाजों ने आज उम्दा प्रदर्शन किया . डैथ ओवरों को छोड़कर प्रदर्शन में कोई कमी नहीं थी. हमें अगले मैच से पहले हालांकि कुछ पहलुओं पर काम करना होगा.’ उन्होंने कहा ,‘ इस पिच पर हमें 160 रन बनाने चाहिए थे. डैथ ओवरों की गेंदबाजी हमारी ताकत है लेकिन आज चेन्नई अच्छा खेला और बल्लेबाजी की गहराई दिखाई. अब हमें अगले मैच में बेहतर खेलना होगा .’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola