CIA की पहली महिला डायरेक्टर बनीं जीना हास्पेल

Updated at : 18 May 2018 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
CIA की पहली महिला डायरेक्टर बनीं जीना हास्पेल

वाशिंगटन: अमेरिकी सीनेट ने जीना हास्पेल को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) का अगला निदेशक बनाये जाने की पुष्टि कर दी है. 70 साल में पहली बार इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला प्रमुख हैं. अमेरिका में 9/11 हमले के बाद सीआईए के पूछताछ कार्यक्रम में उनकी भूमिका की विपक्ष द्वारा भारी आलोचना की […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिकी सीनेट ने जीना हास्पेल को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) का अगला निदेशक बनाये जाने की पुष्टि कर दी है. 70 साल में पहली बार इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला प्रमुख हैं. अमेरिका में 9/11 हमले के बाद सीआईए के पूछताछ कार्यक्रम में उनकी भूमिका की विपक्ष द्वारा भारी आलोचना की जा रही थी. लेकिन छह डेमोक्रेटिक सीनेटरों के समर्थन के साथ उन्‍होंने 45 के मुकाबले 54 वोट हासिल कर जीत हासिल की.

सीआईए के अगले निदेशक पद के लिए जीन को राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने नामित किया था. उनकी जीत के तुरंत बाद ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा,’ हमारी नयी सीआईए निदेशक जीना को बधाई.’

देश के 70 साल के इतिहास में सीआईए की वह पहली महिला निदेशक होंबी. जीना लगभग तीन दशक से सीआईए अधिकारी हैं और जल्‍द ही सीआईए प्रमुख के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी. वे अफ्रीका, यूरोप और विश्‍व में कई खुफिया जगहों पर काम कर चुकी हैं. पिछले साल उन्‍हें सीआईए का उप-निदेशक चुना गया था.

बता दें कि सीआईए अमेरिका की खुफिया एजेंसी है. इसका काम अमेरिका की राष्‍ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी को दुनियाभर से इकट्ठा करना, उसे प्रोसेस करना और उसका विश्‍लेषण करना होता है. इसके लिए मुख्‍य तौर से ये अपने इंटेलिजेंस अफसरों का इस्‍तेमाल करते हैं. एजेंसी के सारे अधिकारी डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस को रिपोर्ट करते हैं. ये इस बात को केंद्र में रखकर काम करते हैं कि इन्‍हें अमेरिका के राष्‍ट्रपति और कैबिनेट को खुफिया जानकारी से अवगत कराये रखना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola