ePaper

IPL 11 : मैच शुरू होने से पहले अचानक नाचने लगे युवराज सिंह, VIDEO वायरल

Updated at : 15 May 2018 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 11 : मैच शुरू होने से पहले अचानक नाचने लगे युवराज सिंह, VIDEO वायरल

नयी दिल्‍ली : आईपीएल 11 में सोमवार को किंग्‍स इलेवन पंजाब की टीम को एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैयलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पंजाब को 10 विकेट से रौंदकर धमाकेदार जीत दर्ज की. विराट कोहली ने इस जीत में बड़ी भूमिका निभायी और 48 रन […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : आईपीएल 11 में सोमवार को किंग्‍स इलेवन पंजाब की टीम को एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैयलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पंजाब को 10 विकेट से रौंदकर धमाकेदार जीत दर्ज की.

विराट कोहली ने इस जीत में बड़ी भूमिका निभायी और 48 रन की विस्‍फोटक पारी खेली. आरसीबी के हाथों करारी हार से पंजाब की टीम गम में डूबी है. क्‍योंकि आईपीएल में आगे का सफर पंजाब के लिए लगभग खत्‍म हो गया है. पंजाब के पास दुनिया के सबसे खतरनाक बल्‍लेबाज क्रिस गेल और मौजूदा आईपीएल में शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल हैं. इसके बावजूद टीम की हालत खराब है.

टीम इंडिया को कई मैच अपने दम पर जताने वाले युवराज सिंह खराब खेल के कारण टीम के प्‍लेइंग इलेवन से बाहर हो गये हैं. युवराज सिंह सोमवार को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में भी अंतिम 11 से बाहर थे, लेकिन इसके बावजूद युवी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

दरअसल युवी का एक डांस वीडियो इस समय वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवी का डांस वीडियो पंजाब और आरसीबी के मैच से पहले का है. दोनों टीम जब मुकाबले से पहले मैदान पर वॉर्मअप कर रही थी, तो उस समय टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और आरसीबी के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा से युवी की मुलाकात हुई.

दोनों पुराने दोस्‍त हैं. वैसे में दोनों ने मुलाकात के दौरान जमकर मस्‍ती की और डांस किया. युवी और नेहरा का डांस वीडियो इस समय वायरल हो रहा है. बता दें कि दोनों ने क्रिकेट का सफर साथ में शुरू किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola