ePaper

मुंबई से मिली हार के बाद बोले अश्विन, हम सही से इनिंग का अंत नहीं कर पाये

Updated at : 05 May 2018 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई से मिली हार के बाद बोले अश्विन, हम सही से इनिंग का अंत नहीं कर पाये

इंदौर : मुंबई इंडियंस के हाथों यहां होलकर स्टेडियम में छह विकेट से आईपीएल मैच हारने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने कहा कि बल्लेबाजी के दौरान उनकी टीम अपनी पारी का ठीक तरह से अंत नहीं कर सकी. अश्विन ने मैच के बाद कल देर रात संवाददाताओं से कहा, ‘हमने […]

विज्ञापन


इंदौर :
मुंबई इंडियंस के हाथों यहां होलकर स्टेडियम में छह विकेट से आईपीएल मैच हारने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने कहा कि बल्लेबाजी के दौरान उनकी टीम अपनी पारी का ठीक तरह से अंत नहीं कर सकी. अश्विन ने मैच के बाद कल देर रात संवाददाताओं से कहा, ‘हमने बल्लेबाजी की अच्छी शुरूआत की. लेकिन हम अपनी पारी का ठीक से अंत नहीं कर सके.’ उन्होंने कहा, ‘पहली पारी में जब हमने बल्लेबाजी की, तब विकेट थोड़ा गीला और चिपचिपा था. लेकिन दूसरी पारी में (मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान) विकेट बल्लेबाजी के लिहाज से थोड़ा बेहतर हो गया था.’

किंग्स इलेवन पंजाब के 31 वर्षीय कप्तान ने कहा, ‘हमारे मध्यक्रम के खिलाडियों ने आतिशी बल्लेबाजी नहीं की. लेकिन हमें उम्मीद है कि अगले मैचों में हमारा मध्यक्रम बढ़िया बल्लेबाजी करेगा.’ उन्होंने कहा, ‘हमें लगता है कि हमने दसेक रन कम बनाये. लेकिन होलकर स्टेडियम का मैदान छोटा है. लिहाजा स्कोर का पीछा करने उतरी किसी प्रतिस्पर्धी टीम को इस मैदान पर रन बनाने से रोकना आसान नहीं है.’ मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए अश्विन ने कहा कि मैच की हार-जीत तय करने में बुमराह की किफायती गेंदबाजी ने बड़ी भूमिका अदा की.

उन्होंने कहा, ‘बुमराह ने मैच के निर्णायक दौर में अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने पॉवर प्ले में भी ज्यादा रन नहीं दिये. अश्विन ने एक सवाल पर माना कि क्षेत्ररक्षण उनकी टीम की कमजोरी है. उन्होंने कहा, ‘इस आईपीएल टूर्नामेंट में हमने अब तक ठीक से फील्डिंग नहीं की है. हालांकि, हम अपनी ​फील्डिंग में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola