डोनाल्ड ट्रंप को इस काम के लिए मिल सकता है नोबेल शांति पुरस्कार, जानें

Updated at : 03 May 2018 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप को इस काम के लिए मिल सकता है नोबेल शांति पुरस्कार, जानें

वाशिंगटन : रिपब्लिकन सांसदों के एक समूह ने इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कोरियाई युद्ध को समाप्त करने के वास्ते किये गये कार्यों के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नामांकित किया है. ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मुलाकात करने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है. अमेरिका और उत्तर […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : रिपब्लिकन सांसदों के एक समूह ने इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कोरियाई युद्ध को समाप्त करने के वास्ते किये गये कार्यों के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नामांकित किया है.

ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मुलाकात करने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है. अमेरिका और उत्तर कोरिया के नेताओं के बीच इस तरह की यह पहली बैठक होगी. एक पत्र में कहा गया है, ‘राष्ट्रपति के रूप में कामकाज संभालने के बाद ट्रंप ने इसके लिए लगातार काम किया है कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद कर दे और क्षेत्र में शांति कायम हो.’ उत्तर कोरिया ने गत 20 अप्रैल को घोषणा की थी वह अपने परमाणु हथियारों और इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण कार्यक्रमों को बंद करेगा. उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने 27 अप्रैल को घोषणा की थी कि वे कोरियाई युद्ध को समाप्त करने के लिए काम करेंगे.

सांसदों ने पत्र में लिखा है, ‘दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन ने लगातार उनके (ट्रंप) काम की सराहना की है. राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए.’ व्हाइट हाउस ने इस पत्र के संबंध में एक सवाल का कोई जवाब नहीं दिया. इस पत्र पर 17 रिपब्लिकन सांसदों ने हस्ताक्षर किये है. ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरूआत में पत्रकारों से कहा था कि उनका ध्यान क्षेत्र में शांति कायम करने पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola