IPL 11 में इस भारतीय क्रिकेटर को किया गया नजरअंदाज, अब काउंटी क्रिकेट में गेंद और बल्‍ले से कर रहा धमाका

Updated at : 22 Apr 2018 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 11 में इस भारतीय क्रिकेटर को किया गया नजरअंदाज, अब काउंटी क्रिकेट में गेंद और बल्‍ले से कर रहा धमाका

लंदन : आईपीएल से नजरअंदाज किये गये इशांत शर्मा ने काउंटी चैंपियनशिप के पहले मैच में पांच विकेट लेने के बाद दूसरे मैच में अपने बल्ले से कमाल दिखाया और वह अपने करियर का पहला अर्धशतक जमाने में सफल रहे. ससेक्स की तरफ से खेल रहे इशांत ने लीस्टरशर के खिलाफ लीस्टर में चल रहे […]

विज्ञापन

लंदन : आईपीएल से नजरअंदाज किये गये इशांत शर्मा ने काउंटी चैंपियनशिप के पहले मैच में पांच विकेट लेने के बाद दूसरे मैच में अपने बल्ले से कमाल दिखाया और वह अपने करियर का पहला अर्धशतक जमाने में सफल रहे.

ससेक्स की तरफ से खेल रहे इशांत ने लीस्टरशर के खिलाफ लीस्टर में चल रहे मैच में पहली पारी में 66 रन बनाये जो किसी भी प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर है. इससे पहले प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए दोनों में उनका उच्चतम स्कोर 31 रन था.

ससेक्स ने छह रन के अंदर तीन विकेट गंवाये जिससे उसका स्कोर सात विकेट 240 रन हो गया था. इशांत ने यहीं पर क्रीज पर कदम रखा और माइकल बर्गेस के साथ आठवें विकेट के लिये 153 रन की साझेदारी की.दिल्ली के इस क्रिकेटर ने तीन घंटे से अधिक समय क्रीज पर बिताया और इस बीच 141 गेंदों का सामना करके छह चौके और एक छक्का लगाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola