दुबर्इ में भारतीय ड्राइवर की लॉटरी लगी, जीत लिये 21 करोड़ रुपये

दुबई : दुबई में एक भारतीय ने 12 मिलियन दिरहम, यानी लगभग 21.21 करोड़ रुपये की लॉटरी जीत ली है. इस शख्स का नाम जॉन वर्गीज है और वह मूल रूप से केरल का रहनेवाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन 2016 में दुबई गये थे. वह तब से वहां एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर […]
दुबई : दुबई में एक भारतीय ने 12 मिलियन दिरहम, यानी लगभग 21.21 करोड़ रुपये की लॉटरी जीत ली है. इस शख्स का नाम जॉन वर्गीज है और वह मूल रूप से केरल का रहनेवाले हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन 2016 में दुबई गये थे. वह तब से वहां एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर कीनौकरी कर रहेहैं. यह लॉटरी दुबई एयरपोर्ट पर बीते मंगलवार को निकली.
लॉटरी जीतने के बाद जॉन की खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्होंने बताया, मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मैं इतना बड़ा इनाम जीत गया हूं. लॉटरी जीतने की खबर मेरे दोस्तों ने दी. अप्रैल फूल हाल ही में बीता है, मुझे लगा कि मेरे दोस्त मिल कर मेरेसाथ मजाक कर रहे हैं. जो फोन आया था, वह भी मुझे फर्जी ही लगा.
जीते गये पैसों का क्या करेंगे,इस सवाल के जवाब में जॉन कहते हैं – मेरा छोटा सा परिवार है, बीवी है और दो बच्चे हैं. मैं उनके भविष्य के लिए निवेश करूंगा. शिक्षा के लिए पैसे बचाने से अच्छा कुछ और नहीं हो सकता.
जॉन ने यह भी कहा कि वह अपने पुराने दिनों और दोस्तों को नहीं भूल सकते और उनको भी कुछ पैसा देंगे. जॉन ने आगे कहा, मैं कुछ पैसे जरूरतमंदों की मदद के लिए भी रखूंगा.
अपने लॉटरी जीतने की पक्की खबर पाने के बाद भी काफी देर तक केरल में अपने परिवार को कुछ नहीं बताया था. जॉन ने कहा कि वह जीती गयी रकम को अपने दोस्तों के साथ बांटेंगे. लेकिन, सबसे पहले वह एक स्मार्टफोन खरीदेंगे. बता दें कि वह फिलहाल एक सामान्य फोन से काम चला रहे हैं.
यहां जानना गौरतलब है कि इन दिनों दुबई में भारतीय कुछ ज्यादा ही लॉटरी जीतने लगे हैं. केरल का ही एक युवक यही लॉटरी पहले भी जीत चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




