एक से अधिक एच1बी वीजा आवेदन रद्द किये जायें : अमेरिका

Updated:
विज्ञापन
एक से अधिक एच1बी वीजा आवेदन रद्द किये जायें : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने वीजा के लिए आवेदन करने वाले विदेशी कामगारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि एक से अधिक आवेदन किये जाने पर अनुरोध को अस्वीकार कर दिया जाएगा. शरणार्थियों एवं नागरिकता से जुड़े मामलों को देखने वाली अमेरिकी एजेंसी यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज ने वीजा आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने […]

विज्ञापन


वाशिंगटन :
अमेरिका ने वीजा के लिए आवेदन करने वाले विदेशी कामगारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि एक से अधिक आवेदन किये जाने पर अनुरोध को अस्वीकार कर दिया जाएगा. शरणार्थियों एवं नागरिकता से जुड़े मामलों को देखने वाली अमेरिकी एजेंसी यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज ने वीजा आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने से चंद रोज पहले यह चेतावनी जारी की है. एक अक्तूबर से शुरू हो रहे नये वित्त वर्ष(2019) के लिए गैर शरणार्थी कामकाजी वीजा एच-1 बी की आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होने वाली है.

एजेंसी ने कहा कि वैसे आवेदक जो एक ही लाभार्थी के लिए कई आवेदन दायर करते हैं, लॉटरी प्रक्रिया को दूषित करते हैं. इस बीच अमेरिकन इमिग्रेशन कौंसिल ने कल जारी एक रिपोर्ट में कहा कि एच-1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथी को कामकाजी वीजा देने का प्रावधान खत्म करने से अमेरिका विदेशी प्रतिभाओं के लिए कम आकर्षक हो जाएगा. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान2015 में एच-1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथी को भी कामकाजी वीजा दिये जाने का प्रावधान शुरू किया गया था.

मौजूदा ट्रंप प्रशासन ने इसे खत्म करने का प्रस्ताव दिया है. एक अन्य रिपोर्ट में प्यू रिसर्च सेंटर ने कहा है कि 2010 से 2016 के बीच एच-1 बी वीजा धारकों को टेक्सास तथा पूर्वी तट के शहरों में रोजगार के सर्वाधिक अवसर मिले हैं. यह रिपोर्ट उस प्रचलित धारणा के प्रतिकूल है जिसके अनुसार माना जाता है कि एच-1 बी वीजा धारकों को रोजगार के सर्वाधिक अवसर सिलिकॉन वैली में मिलते हैं. उल्लेखनीय है कि एच-1 बी वीजा भारतीय पेशेवरों के बीच काफी लोकप्रिय है. इस तरह के वीजा के प्रावधानों को कड़े किये जाने से भारतीय पेशेवरों के सर्वाधिक प्रभावित होने की आशंकाएं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola