अब अमेरिकी सेना में हो सकेगी ट्रांसजेंडरों की भर्ती, ट्रंप ने प्रतिबंध हटाया

Updated at : 24 Mar 2018 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
अब अमेरिकी सेना में हो सकेगी ट्रांसजेंडरों की भर्ती, ट्रंप ने प्रतिबंध हटाया

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना में ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर लगाये गये अपने व्यापक प्रतिबंध को आज वापस ले लिया. ट्रंप ने अब रक्षा और होमलैंड सुरक्षा विभाग के मंत्रियों को इस मुद्दे पर विचार करने का मौका दिया है. ट्रंप ने नये ज्ञापन पत्र में कहा, मैं ट्रांसजेंडर द्वारा सेना […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना में ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर लगाये गये अपने व्यापक प्रतिबंध को आज वापस ले लिया.

ट्रंप ने अब रक्षा और होमलैंड सुरक्षा विभाग के मंत्रियों को इस मुद्दे पर विचार करने का मौका दिया है.

ट्रंप ने नये ज्ञापन पत्र में कहा, मैं ट्रांसजेंडर द्वारा सेना में सेवा करने तथा इस संबंध में अन्य किसी निर्देश को लेकर दिये गये 25 अगस्त 2017 के अपने ज्ञापन को वापस लेता हूं.

इसमें कहा गया है, अमेरिकी तटरक्षक बल के संबंध में रक्षा और होमलैंड सुरक्षा मंत्री ट्रांसजेंडर द्वारा सेना में सेवा देने से संबंधित उचित नीतियों को लागू करने में अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola