ePaper

ब्रिटेन की जज ने कहा, माल्या को कर्ज देने में भारतीय बैंकों ने नियम तोड़े

Updated at : 17 Mar 2018 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन की जज ने कहा, माल्या को कर्ज देने में भारतीय बैंकों ने नियम तोड़े

लंदन : भारतीय शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के मामले की सुनवाई कर रही ब्रिटेन की न्यायाधीश ने शुक्रवार को कहा कि माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस को कुछ कर्ज देने में कुछ भारतीय बैंक नियमों को तोड़ रहे थे और यह बात ‘बंद आंख से भी’ दिखती है. लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत की […]

विज्ञापन

लंदन : भारतीय शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के मामले की सुनवाई कर रही ब्रिटेन की न्यायाधीश ने शुक्रवार को कहा कि माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस को कुछ कर्ज देने में कुछ भारतीय बैंक नियमों को तोड़ रहे थे और यह बात ‘बंद आंख से भी’ दिखती है.

लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत की न्यायाधीश एम्मा आर्बथनॉट ने पूरे मामले को ‘खांचे जोड़नेवाली पहेली’ (जिग्सॉ पजल) की तरह बताया जिसमें ‘भारी तादाद’ में सबूतों को आपस में जोड़कर तस्वीर बनानी होगी. उन्होंने कहा कि अब वह इसे कुछ महीने पहले की तुलना में ‘ज्यादा स्पष्ट’ तौर पर देख पा रही हैं. उन्होंने कहा, ‘यह साफ है कि बैंकों ने (कर्ज मंजूर करने में) अपने ही दिशा-निर्देशों की अवहेलना की.’ एम्मा ने भारतीय अधिकारियों को इस मामले में शामिल कुछ बैंक कर्मियों के पर लगे आरोपों को समझाने के लिए ‘आमंत्रित’ किया और कहा कि यह बात माल्या के खिलाफ ‘षड्यंत्र’ के आरोप की दृष्टि से महत्वपूर्ण है.

उल्लेखनीय है कि 62 वर्षीय माल्या के खिलाफ इस अदालत में सुनवाई चल रही है कि क्या उन्हें प्रत्यर्पित कर भारत भेजा जा सकता है या नहीं, ताकि उनके खिलाफ वहां की अदालत बैंकों के साथ धोखाधड़ी और मनी लाउंड्रिंग के मामले में सुनवाई कर सके. उनके खिलाफ करीब 9,000 करोड़ रुपये के कर्जों की धोखाधड़ी और हेराफेरी का आरोप है. इस मामले में भारत सरकार की पैरवी कर रही स्थानीय अभियोजक क्राउन प्रोसीक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने अदालत में इस संबंध में जमा कराये गये साक्ष्यों की ग्राह्यता पर अपनी दलीलें पेश कीं, क्योंकि माल्या का बचाव कर रही वकील क्लेयर मोंटगोमेरी ने पिछली सुनवाई पर इन सबूतों की ग्राह्यता पर प्रश्नचिह्न खड़े किये थे. उम्मीद है कि एम्मा इन सबूतों की ग्राह्यता पर फैसला कर सकती हैं.

साथ ही वह अपने अंतिम फैसले के लिए समय भी तय कर सकती हैं. हालांकि, मामले में और अधिक स्पष्टीकरण की मांग किये जाने से इसका फैसला आने में देरी हो सकती है. माल्या दो अप्रैल तक जमानत पर बाहर हैं. हालांकि, वह अदालत में पेश होने के लिए बाध्य नहीं थे, फिर भी वह अदालत में पेश हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola