ePaper

पाकिस्तान : हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकरायी यात्री बस, 11 लोगों की मौत

Updated at : 21 Dec 2017 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान : हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकरायी यात्री बस, 11 लोगों की मौत

लाहौर : पाकिस्तान के मुल्तान जिले में घने कोहरे के बीच एक यात्री बस हाइवे पर खड़े एक ट्रेलर से टकरा गयी. इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही 11 लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य लोग घायल हो गये. मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक बस लाहौर से राजनपुरा जा रही थी. […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान के मुल्तान जिले में घने कोहरे के बीच एक यात्री बस हाइवे पर खड़े एक ट्रेलर से टकरा गयी. इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही 11 लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य लोग घायल हो गये. मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक बस लाहौर से राजनपुरा जा रही थी. पंजाब प्रांत के खानेवाल शहर के निकट उसने वहां खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी.

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पुलिस के हवाले से कहा है कि हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 20 अन्य जख्मी हो गये. घायलों को मुल्तान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां कुछ की हालत नाजुक बतायी जा रही है.

खबर के मुताबिक पंजाब में पिछले कुछ सप्ताह से जारी घने कोहरे के कारण हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हुई है और सड़क हादसों में वृद्धि देखने को मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola