गुजरात : दो दशक बाद सुधरी गुजरात में स्थिति, एक दर्जन सीटों पर कम अंतर से हारे कांग्रेस प्रत्याशी

Updated at : 19 Dec 2017 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
गुजरात : दो दशक बाद सुधरी गुजरात में स्थिति, एक दर्जन सीटों पर कम अंतर से हारे कांग्रेस प्रत्याशी

गुजरात ने करीब दो दशक बाद गुजरात में अपनी स्थिति सुधारी है. इस बार चुनाव में कांग्रेस की न केवल सीटें बढ़ीं, बल्कि वोट फीसदी में भी इजाफा हुआ है. वर्ष 2012 के चुनाव में कांग्रेस को 61 सीटें मिली थीं. इस बार 16 सीटों का इजाफा हुआ है. करीब एक दर्जन सीटों पर, तो […]

विज्ञापन

गुजरात ने करीब दो दशक बाद गुजरात में अपनी स्थिति सुधारी है. इस बार चुनाव में कांग्रेस की न केवल सीटें बढ़ीं, बल्कि वोट फीसदी में भी इजाफा हुआ है. वर्ष 2012 के चुनाव में कांग्रेस को 61 सीटें मिली थीं. इस बार 16 सीटों का इजाफा हुआ है. करीब एक दर्जन सीटों पर, तो हार का मार्जिन 2500 वोटों से भी कम का रहा.

कई सीटों पर बसपा ने भी भाजपा विरोधी मतों को हथिया कर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया. वर्ष 1985 के बाद यह पहला मौका है, जबकि कांग्रेस को थोड़ा फायदा हुआ. 1985 में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थीं, 1990 के चुनाव में उसकी सीटें घट कर 33 रह गयी थीं. चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने करीब 40 रैलियां कीं. उन्होंने युवा नेताओं – हार्दिक पटेल, जिग्नेश और अल्पेश ठाकोर की तिकड़ी को साथ लेकर भाजपा के सामने कड़ी चुनौती पेश की. उनकी सोशल इंजीनियरिंग की वजह से भाजपा को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी.

दूसरे चरण में ज्यादा नुकसान

कांग्रेस को पहले चरण के मुकाबले दूसरे चरण की 93 सीटोंपर ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा. विश्लेषणक इसके पीछे मणिशंकर अय्यर के पीएम मोदी के बारे में दिये दिये गये नीच वाले बयान को ठहरा रहे हैं. उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि उनकी पार्टी जनादेश को स्वीकार करती है. वह हार की जिम्मेदारी लेते हैं. सोलंकी ने निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग में भरोसा जताया.

इन सीटों पर 2500 वोटों से कम से हारे

गोधरा 258

धोलका 327

बोटाद 906

हिम्मतनगर 1712

खंभात 2318

पोरबंदर 1855

प्रांतिज 2551

राजकोट ग्रामीण 2179

उमरेथ 1883

वागरा 2370

वीजापुर- 1164

(इन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की हार के मार्जिन से कहीं अधिक बसपा को वोट मिले.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola