उत्तर कोरिया पर अमेरिका बिना किसी शर्त के बातचीत को तैयार

वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा है कि उत्तर कोरिया के परमाणु नि:शस्त्रीकरण मुद्दे पर अमेरिका बिना पूर्व शर्त के वार्ता शुरू करने को तैयार है. वाशिंगटन में टिलरसन ने अटलांटिक काउंसिल फोरम में हुई एक बैठक में कहा, हम लोग पहली बैठक बिना किसी पूर्व शर्त के करने को तैयार […]
वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा है कि उत्तर कोरिया के परमाणु नि:शस्त्रीकरण मुद्दे पर अमेरिका बिना पूर्व शर्त के वार्ता शुरू करने को तैयार है. वाशिंगटन में टिलरसन ने अटलांटिक काउंसिल फोरम में हुई एक बैठक में कहा, हम लोग पहली बैठक बिना किसी पूर्व शर्त के करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, हम लोग मिलें और इस पर बात करें कि वार्ता कैसे होगी. इससे उत्तर कोरिया को लेकर अमेरिका के रुख में नरमी प्रतीत होती है.
इससे पहले अधिकारियों ने मांग की थी कि किम जोंग-उन प्रशासन हथियार छोड़ने पर विचार करने के संकेत दे. बहरहाल, टिलरसन ने इस बात पर जोर दिया कि उत्तर कोरिया पर आर्थिक एवं राजनयिक प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में दबाव बनाने संबंधी अभियान चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन परमाणु शस्त्र वाले उत्तर कोरिया को स्वीकार नहीं करेगा और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके (उत्तर कोरिया के) पास अमेरिका को अपनी जद में लेने वाले हथियार न हों.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




