ePaper

कोर्ट में पेश नहीं होने पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश

Updated at : 30 Nov 2017 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट में पेश नहीं होने पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश

ढाका : बांग्लादेश की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर पेश नहीं होने पर गुरुवारको पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की गिरफ्तारी का आदेश दिया. पिछले तीन महीने में देश के मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश पीपुल्स पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख के खिलाफ जारी किया गया यह इस तरह का […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर पेश नहीं होने पर गुरुवारको पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की गिरफ्तारी का आदेश दिया. पिछले तीन महीने में देश के मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश पीपुल्स पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख के खिलाफ जारी किया गया यह इस तरह का तीसरा वारंट है.

अदालत के अधिकारियों ने कहा कि 72 साल की खालिदा जिया ऑरफेनेज ट्रस्ट से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में ढाका की पांचवी विशेष अदालत में अपने बचाव में अपना एक अधूरा बयान पूरा करेंगी, लेकिन बीएनपी ने एक देश व्यापी प्रदर्शन की घोषणा कर दी और कहा कि अदालत का आदेश राजनीति से प्रेरित है और प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार की एक योजना का हिस्सा है.

अदालत के एक अधिकारी ने कहा, वह जिया ऑरफेनेज ट्रस्ट से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई में पेश नहीं हुई जिस वजह से न्यायाधीश ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया. इस साल 10 अक्तूबर के बाद से पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ जारी किया यह इस तरह का तीसरा वारंट है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola