नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के इकलौते बेटे का निधन, सुषमा स्वराज ने जताया शोक

काठमांडो : नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन (माओवादी-केंद्र) प्रमुख प्रचंड के इकलौते बेटे प्रकाश दहल का दिल का दौरा पड़ने के कारण आज निधन हो गया. वह 36 वर्ष के थे. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि प्रकाश को आज सुबह थापाथली के नॉर्विक इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर […]
काठमांडो : नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन (माओवादी-केंद्र) प्रमुख प्रचंड के इकलौते बेटे प्रकाश दहल का दिल का दौरा पड़ने के कारण आज निधन हो गया. वह 36 वर्ष के थे. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि प्रकाश को आज सुबह थापाथली के नॉर्विक इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया.
इधर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रचंड के पुत्र प्रकाश दहल के निधन पर शोक व्यक्त किया. स्वराज ने कहा, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के पुत्र प्रकाश दहल की अचानक मृत्यु के बारे में जानकर हम दुखी हैं. हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ है. प्रचंड के इकलौते पुत्र प्रकाश दहल का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया. प्रकाश को सुबह थापाथली के नॉर्विक इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










