ePaper

बलूचिस्तान में दोहरे बम विस्फोट में 38 घायल, छह की हालत गंभीर

Updated at : 20 Oct 2017 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
बलूचिस्तान में दोहरे बम विस्फोट में 38 घायल, छह की हालत गंभीर

कराची : पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिम प्रांत बलूचिस्तान में दो ग्रेनेड विस्फोट में कम से कम 38 लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट मस्तुंग और ग्वादर जिलों में कुछ मिनटों के अंतराल पर हुआ. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को मस्तुंग शहर में सुल्तान शहीद इलाके में एक भीड़ पर […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिम प्रांत बलूचिस्तान में दो ग्रेनेड विस्फोट में कम से कम 38 लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट मस्तुंग और ग्वादर जिलों में कुछ मिनटों के अंतराल पर हुआ.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को मस्तुंग शहर में सुल्तान शहीद इलाके में एक भीड़ पर एक मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहने सवारों ने एक हथगोला फेंक दिया जिसमें करीब 12 लोग घायल हो गये जिसमें से तीन की हालत गंभीर है. स्थानीय पुलिस अधिकारी गुलाब खान ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि हालत गंभीर होने के कारण तीन को क्वेटा ले जाया गया है. दूसरी घटना ग्वादर शहर के सफर खान इलाके में एक बाजार के बाहर उस समय हुई जब मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने अल-जुबैर होटल पर एक हथगोला फेंका. स्थानीय पुलिस अधिकारी अयाज बलूच ने बताया, विस्फोट में कम से कम 26 लोग घायल हो गये. उन्होंने बताया कि सिंध के 15 और पंजाब के 11 श्रमिकों सहित सभी घायल चाय के बाद काम के इंतजार में खड़े थे. उन्होंने बताया, इनमें से तीन को इलाज के लिए कराची में भर्ती कराया गया है. घायलों को मस्तुंग के जिला मुख्यालय (डीएचक्यू) में भर्ती कराया गया है.

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सनाउल्लाह जेहरी ने घटनाओं की निंदा की और अधिकारियों से विस्फोटों को लेकर एक रिपोर्ट जमा करने को कहा है. बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में एक संदिग्ध आत्मघाती हमले की चपेट में एक पुलिस ट्रक के आने के एक दिन के बाद विस्फोट की यह घटना हुई है. हादसे में सात पुलिसकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गयी थी और 22 अन्य घायल हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola