बलूचिस्तान में पुलिस के जोनल आॅफिस के सामने बम विस्फोट, 04 पुलिसकर्मी समेत 11 की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कराची: रमजान के आखिरी अलविदा जुम्मे को पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख के कार्यालय के नजदीक एक शक्तिशाली बम विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 20 अन्य लोग घायल हो गये. इस खबर को भी […]
विज्ञापन
कराची: रमजान के आखिरी अलविदा जुम्मे को पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख के कार्यालय के नजदीक एक शक्तिशाली बम विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 20 अन्य लोग घायल हो गये.
इस खबर को भी पढ़ेंः पाकिस्तान के बलूचिस्तान में धमाका 30 की मौत 100 से ज्यादा घायल
घटना प्रांतीय राजधानी क्वेटा के गुलिस्तां मार्ग इलाके में प्रांतीय पुलिस महानिरीक्षक एहसान मेहबूब के कार्यालय के पास हुई. टीवी फुटेज में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कारें एवं सड़कों पर कांच के टुकड़े बिखरे नजर आ रहे हैं. पुलिस उप महानिरीक्षक अब्दुल रज्जाक चीमा ने मीडिया को बताया कि हमले की सही प्रकृति का अभी पता नहीं चल पाया है.
चीमा ने कहा कि हम हमले की प्रकृति के बारे में कुछ नहीं कह सकते, जांच अभी जारी है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा अधिकारियों ने सुहादा चौक पर एक कार को रोकने की कोशिश की और उसके कुछ ही देर बाद विस्फोट हो गया. हालांकि, हम अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पायें हैं कि विस्फोट का स्रोत कार ही थी या नहीं.
सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर फरीद सुमलान ने बताया कि हमले में 11 लोग मारे गये हैं. मारे गये लोगों में चार पुलिस अधिकारी और घायल हुए लोगों में नौ सुरक्षा अधिकारी हैं. हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है.बलूचिस्तान बलूच राष्ट्रवादियों और इस्लामी चरमपंथियों के उग्रवाद का सामना कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










