Video: Salman Khan के फार्महाउस में 2 लोगों ने की घुसने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सलमान खान के फार्म हाउस में 2 लोगों ने चोरी-छिपे घुसने की कोशिश की है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस बारे में जानकारी फार्महाउस के मैनेजर शशिकांत ओमप्रकाश भार्गव ने पुलिस को दी.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के फैंस के लिए बुरी खबर है. उनके पनवेल वाले फार्म हाउस म��ं 2 लोगों ने चोरी-छिपे घुसने की कोशिश की है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस बारे में जानकारी फार्महाउस के मैनेजर शशिकांत ओमप्रकाश भार्गव ने पुलिस को दी. शशिकांत ओमप्रकाश भार्गव ने पुलिसा को बताया कि ये घटना गुरुवार को हुई. इस बारे में उन्होंने कहा कि लगभग शाम 4 बजे दो लोग झाड़ियों और दीवार को कूदकर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि पहले उन्होंने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के महेश कुमार रामनिवास और विनोद कुमार राधेशाम के रूप में दिया. बाद में फार्महाउस के मैनेजर ने पुलिस को इस बारे में बताया. जिसके बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए ले गई. वहीं, उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर करण जौहर के साथ फिल्म ‘द बुल’ में काम करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द बुल’ का निर्देशन विष्णुवर्धन करेंगे. सलमान इसमें एक अर्धसैनिक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा वो बिग बॉस 17 को होस्ट करते है. उनका ये शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए