Viral Video: बाइक पर अपना नाम लिखवा घूम रहा था शख्स, पुलिस ने लगाया 32,000 का जुर्माना  

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: बाइक पर अपना नाम लिखवा घूम रहा था शख्स, पुलिस ने लगाया 32,000 का जुर्माना  

Viral Video: उत्तर प्रदेश का एक आदमी बाइक के नंबर प्लेट पर नंबर की जगह नाम लिखवा कर घूम रहा था. पुलिस ने लगाया जुर्माना, देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश के इटावा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा रहा है कि एक शख्स बाइक के नंबर प्लेट पर नंबर की जगह अपना नाम लिखवा कर घूम रहा है. पुलिस वालों की नजर जैसे ही उस पर पड़ती है, वे उस शख्स के पास जाते हैं और डांटते हुए सवाल-जवाब करने लगते हैं. पुलिस अधिकारी उसे फटकार लगाते हुए कहते हैं, “जब एक साल से ज्यादा हो गया है बाइक लिया हुआ, तो नंबर क्यों नहीं लगा अभी तक? ”क्या आपके बाइक का नंबर हर्ष है? पुलिस अधिकारी व्यक्ति पर 32 हजार का जुर्माना लगाते हैं और कोर्ट से बाइक छुड़वाने को कहते है. इतना सुन उसके होश उड़ जाते हैं. सच में इस घटना ने सभी को चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी है. इस वीडियो को आप देखे इंस्टाग्राम के @ourgwalior अकाउंट पर.

यह भी पढ़े :Mahakumbh Viral Video: सास के बिछड़ने पर बहु के छलके आंसू, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola