उद्धव ठाकरे ने कहा-मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं, लेकिन…

मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि 2019 में तीन पार्टियां साथ आयीं और शरद पवार ने मुझसे मुख्यमंत्री का पद संभालने को कहा. मुझे इस जिम्मेदारी का अनुभव नहीं था, लेकिन मैंने जिम्मेदारी उठायी.
महाराष्ट्र संकट पर अपने संबोधन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि मैं अपना पद छोड़ने के लिए तैयार हूं यहां तक कि मैं शिवसेना के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा देने को तैयार हूं. लेकिन सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं के कहने से, किसी दूसरे के कहने से नहीं.
मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि 2019 में तीन पार्टियां साथ आयीं और शरद पवार ने मुझसे मुख्यमंत्री का पद संभालने को कहा. मुझे इस जिम्मेदारी का अनुभव नहीं था, लेकिन मैंने जिम्मेदारी उठायी. शरद पवार और सोनिया गांधी ने जिम्मेदारी उठाने में मेरी काफी मदद की और मुझपर अपना विश्वास कायम रखा. मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता कि मेरे विधायकों के साथ क्या हुआ. वे कहां गये या ले जाये गये. कुछ लोग यह कह रहे हैं कि यह बाला साहब की शिवसेना नहीं है. मैं उनसे यह पूछना चाहता हूं कि वे यह बातें कि बाला साहब के विचार क्या थे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










