Mahakumbh Viral Video: आस्था और सम्मान का संगम, बुजुर्ग माता-पिता के चरणों के जल से परिवार ने किया स्नान

Updated:
विज्ञापन
Mahakumbh Viral Video: आस्था और सम्मान का संगम, बुजुर्ग माता-पिता के चरणों के जल से परिवार ने किया स्नान

Mahakumbh viral video: महाकुंभ से संगम में स्नान करके माता-पिता घर आए तो पूरे परिवार ने उनके पैरों को धोकर सम्मान किया, फिर उस पानी से स्नान करके आशीर्वाद भी लिया. वीडियो वायरल

विज्ञापन

Mahakumbh Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि बुजुर्ग माता-पिता घर के बाहर अपने पैरों को पानी डुबोकर बैठे हुए हैं. उनके परिवार के सभी लोग एक-एक कर उनके पैरों को छूकर आशीर्वाद लेते हुए उसी पानी से स्नान कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों महाकुंभ के मेले में घुमने गए हुए थे. जब वे संगम में स्नान करके वापस अपने घर लौटे तो उनके पूरे परिवार के लोगों ने उन्हें सम्मान से बैठाकर उनके पैरों को पानी से धोया. इसके बाद सभी ने उनके पैर डुबाए पानी से स्नान कर घर बैठे ही मन से संगम में डुबकी लगाने का आनंद उठाया. वीडियो में आशीर्वाद देते हुए माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान को देखा जा सकता है. सच में इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति में परिवार के प्यार और सम्मान की खूबसूरत मिसाल कहा है. इस वीडियो को X प्लेटफॉर्म में शेयर किया है @yati_Official1नाम के एक यूजर ने.

यह भी पढ़े: Mahakumbh Viral Video: बिछड़े पति के मिलने पर फुट-फुट कर रोई महिला, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े: Viral Video: भ्रष्ट अधिकारी पर लोगों ने उड़ा नोट, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola