Viral Video : शेरनी करने वाली थी नन्हे हाथी का शिकार, तभी पहुंची हथिनी, देखें फिर क्या हुआ

शेरनी ने हाथी के बच्चे का शिकार किया (Photo: Insta)
Viral Video: सोशल मीडिया पर हथिनी और शेर-शेरनी का वीडियो वायरल है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि शेरनी ने हमले की कोशिश की, लेकिन हथिनी ने अपने बच्चे की रक्षा के लिए इतना जोर दिखाया कि शेरनी पस्त हो गई. देखें वीडियो.
Viral Video : एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा है कि शेरनी ने हाथी के बच्चे को शिकार बना लिया था और उसे खाने ही वाली थी. ठीक इसी वक्त हथिनी वहां पहुंच गई. हथिनी को देखते ही शेरनी डरकर भाग खड़ने लगी. यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए और सबने माना कि मां की ताकत और अपने बच्चों के लिए उसका प्यार सबसे बड़ा होता है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
यह भी पढ़ें : Watch Video : भूकंप आते ही नवजात शिशुओं को बचाने के लिए दौड़ीं नर्स, देखें वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर wildfriends_africa नाम की आईडी से शेयर किया गया है. इसे अब तक 2 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. इसके बारे में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं यूजर दे रहे हैं. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “हथिनी की आवाज अपने बच्चे के लिए गुस्सा, चिंता, डर और दर्द से भरी हुई थी. मेरी आंखों में आंसू आ गए.” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “जंगल हो या इंसानी दुनिया, मां हमेशा अपने बच्चों की ढाल बनकर खड़ी रहती है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










