Video: लालू यादव अपने पुराने मित्र के साथ पहुंचे मरीन ड्राइव, शिवानंद तिवारी के साथ लिया कुल्फी का मजा

Updated:
विज्ञापन

राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने मित्र शिवानंद तिवारी के साथ मरीन ड्राइव की सियार करने पहुंचे. इस दौरान उन्हें देख लोगों की भीड़ लग गई. दोनों मित्र ने वहां कुल्फी का भी मजा लिया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने खास और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. बीमार होने की वजह से वो थोड़े धीमे हो गए थे लेकिन एक बार फिर से लालू यादव अपने उसी पुराने चुस्त- दुरुस्त अंदाज में दिखने लगे हैं. लालू यादव अब लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं. इस क्रम में लालू यादव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान के कार्यक्रम में शामिल हुए इसके बाद मंगलवार की शाम वो अपने मित्र शिवानंद तिवारी के साथ एसयूवी पर बने विशेष रथ से मरीन ड्राइव की सैर करते दिखे. जहां उन्होंने कुल्फी खाई और लोगों से बातचीत की.

लालू यादव को ऐसे घूमते देख लोगों में भी काफी उत्साह दिखा. टीशर्ट और पैंट में लालू यादव को देख लोगों ने अपने फोन निकाल लिए और उनका फोटो और वीडियो बनाने लगे. इस दौरान उनके चेहरे पर वही पुरानी रौनक देखने को मिल रही थी. लालू प्रसाद यादव ने इस दौरान यह भी जाना की उनके बेटे तेजस्वी यादव का विभाग किस तरह से काम कर रहा है. उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने यह जाना कि मरीन ड्राइव को और बेहतर बनाने के लिए सरकार की योजना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन