Lakhimpur Kheri: वाराणसी में मृत किसानों का पिंडदान, योगी सरकार को सपा कार्यकर्ताओं ने घेरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2021 2:34 PM

बुधवार को वाराणसी में मृत किसानों की आत्मा की शांति के लिए पूजा के बाद उनका पिंडदान किया गया. वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मृत किसानों को शहीद बताते हुए उनका पिंडदान किया.
Lakhimpur Kheri Update: लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई घटना में चार किसानों की मौत का मामला ठंडा नहीं पड़ा है. बुधवार को वाराणसी में मृत किसानों की आत्मा की शांति के लिए पूजा के बाद उनका पिंडदान किया गया.
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मृत किसानों को शहीद बताते हुए उनका पिंडदान किया. समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि जैसे सत्तारुढ़ बीजेपी किसानों के साथ बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाए हुए है, उसका जबाब जनता देगी.
सपा नेता रविकांत विश्वकर्मा ने कहा कि अभी भी समय है, सरकार नहीं जागती है तो 2022 में सपा बीजेपी का पिंडदान करने का काम करेगी. सपा नेताओं ने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह बहुत ही निंदनीय कृत्य है. जिस प्रकार से बीजेपी के मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी, उसके बाद भी सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए