ePaper

Jharkhnd Weather: इन 10 जिलों में भीषण गर्मी, रांची के न्यूनतम तापमान में गिरावट

Updated at : 02 May 2024 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhnd Weather: इन 10 जिलों में भीषण गर्मी, रांची के न्यूनतम तापमान में गिरावट
Jharkhnd Weather: इन 10 जिलों में भीषण गर्मी, रांची के न्यूनतम तापमान में गिरावट

Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है, जबकि जमशेदपुर में 1.2 डिग्री और डालटेनगंज में 2.8 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है. रांची के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि जमशेदपुर में 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में इन दिनों तापमान चरम पर है. दो दिन पहले झारखंड के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक पहुंच गया था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज (पलामू) में अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है. मौसम केंद्र के प्रमुख ने अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 2-3 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद पारा 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरेगा. कहा कि सरायकेला, बहरागोड़ा, गोड्डा, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज और पलामू सबसे गर्म जगह रहे. इनमें सरायकेला, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम और पाकुड़ में उष्ण लहर (HEAT WAVE) चली. वहीं, बहरागोड़ा, बोकारो, देवघर और जामताड़ा में HEAT WAVE जैसी स्थिति रही. मौसम केंद्र के मुताबिक, सरायकेला का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जबकि बहरागोड़ा में 43.7 डिग्री, गोड्डा में 43.6 डिग्री, बोकारो में 43.4 डिग्री, पश्चिमी सिंहभूम में 43.3 डिग्री, पाकुड़ में 42.8 डिग्री, देवघर में 42.2 डिग्री, जामताड़ा में 42 डिग्री, साहिबगंज में 41.6 डिग्री और पलामू में 40.9 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान दर्ज किया गया.राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 39.7 डिग्री, पूर्वी सिंहभूम का 44.3 डिग्री और पलामू का 41 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है, जबकि जमशेदपुर में 1.2 डिग्री और डालटेनगंज में 2.8 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है. रांची के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि जमशेदपुर में 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. वहीं, डालटेनगंज में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री घटकर 25.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान गोड्डा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों में कुछ जगहों पर हीट वेव चली. मौसम वैज्ञानिक ने 5 मई तक के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है.

कहा है कि 2 और 3 मई को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है. 4 मई को संताल परगना के गोड्डा और पाकुड़ को छोड़कर बाकी जिलों को हीट वेव से राहत मिलेगी. लेकिन, कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम को हीट वेव का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 5 मई को भी कोल्हान प्रमंडल को हीट वेव से राहत नहीं मिलेगी. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में इस दिन भी कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रहने का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola