ePaper

VIDEO: झारखंड में मां दुर्गा का ऐसा मंदिर, जहां फूल गिरने पर पूरी होती है मनोकामना

Updated at : 17 Oct 2023 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: झारखंड में मां दुर्गा का ऐसा मंदिर, जहां फूल गिरने पर पूरी होती है मनोकामना

लातेहार जिले में मां उग्रतारा का प्राचीन मंदिर है. यहां की पूजन पद्धति अद्भुत है. नवरात्र के दौरान यहां 16 दिनों तक विशेष पूजा होती है, जिसमें हर समाज की भागीदारी होती है. मंदिर में स्थापित मां के आसन से फूल गिरने पर मनोकामना जरूर पूरी होती है.

विज्ञापन

झारखंड के लातेहार जिले में मां उग्रतारा का प्राचीन मंदिर है. चंदवा के नगर गांव में एक हजार साल पुराना मां उग्रतारा का सिद्धपीठ है. नवरात्र के दौरान यहां 16 दिनों तक विशेष पूजा होती है, जिसमें हर समाज की भागीदारी होती है. मंदिर में स्थापित मां के आसन से फूल गिरने पर मनोकामना जरूर पूरी होती है. यहां की पूजन पद्धति अद्भुत है. वर्तमान सेवायत सह मुत्जिमकार गोविंद बल्लभ मिश्र बताते हैं कि मां उग्रतारा श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ति करती हैं. इसके लिए श्रद्धालु पुजारी की मदद से मां के आसन पर 11 फूल चढ़ाते हैं. यहां फूल गिरने पर उनकी मनोकामना पूरी होती है. नगर मंदिर में 16 दिनों की शारदीय पूजा होती है. उन्होंने बताया कि इस मंदिर में समाज के सभी वर्गों को जोड़ने की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola