झारखंड के सभी जिलों में पहुंचेगी खतियान रथ यात्रा

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में खतियान आधारित स्थानीय नीति की मांग तेज हो रही है. अब इस मांग को लेकर झारखंड से एक रथ यात्रा निकली है

विज्ञापन

झारखंड में खतियान आधारित स्थानीय नीति की मांग तेज हो रही है. अब इस मांग को लेकर झारखंड से एक रथ यात्रा निकली है जो झारखंड के सभी जिलों में पहुंचकर लोगों को जागरुक करेगी अपनी इस मांग से अवगत करायेगी. इस रथ यात्रा में पांच से सात युवा भी सवार हैं जो हर जिले में जाकर मुख्य शहरों में चौराहों पर लोगों को खतियान आधारित स्थानीय नीति का महत्व समझायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस यात्रा के शुरू होने से पहले इमाम सफी ने हमें फोन पर बताया कि हमारी कोशिश है कि जो इस वक्त माहौल बन रहा है उसे सहज कर सकें. हम नहीं चाहते हैं कि हम सभी लोग आपस में ही भाषा विवाद को लेकर लड़ें अगर खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू होगी तो भाषा का विवाद खुद ब खुद खत्म हो जायेगा.

खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू होती है तो इसका लाभ सभी को मिलेगा. हमारी यह मांग नहीं है कि 1932 का खतियान लागू हो हमारी मांग है कि अंतिम सर्वे के हिसाब से खतियान लागू किया जाये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola