ePaper

Jharkhand : अमित शाह आज रांची में, चुटिया में करेंगे रोड शो

Updated at : 17 May 2024 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह

देश के गृह मंत्री अमित शाह आज रांची में हैं. वह भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए प्रचार के लिए रोड शो करेंगे.

विज्ञापन

आज गृह मंत्री अमित शाह रांची में हैं. वह रांची लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ के लिए रोड शो करते दिखेंगे. इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गइ है. अमित शाह का रोड शो चुटिया स्थित इंदिरा गांधी चौक से होते हुए सरस्वती शिशु विघा मंदिर तक होगा. गूह मंत्री कुल एक घंटे तक रोड शो करेंगे. लेकिन चुटिया से नामकुम जाने वाले को 4:30 से बंद कर दिया जायेगा. अमित शाह के रोड शो के समाप्त होने के कुछ देर बाद यानी कि 6:45 में रोड खोला जायेगा. ऐसे में चुटिया से नामकुम जाने के वाले लोगों को अब कांटाटोली होकर नामकुम जाना होगा.

अमित शाह शाम में 5:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद चुटिया में इंदिरा गांधी चौक से सरस्वती शिशु मंदिर तक एक घंटे रोड शो करेंगे. इसको लेकर पार्टी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. रोड शो को लेकर जगह-जगह मंच बनाये जा रहे हैं. आम जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता टोलियों में अमित शाह का स्वागत करेंगे. इसके बाद अमित शाह शाम 7:00 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे. अमित शाह की व्यस्तता की वजह से 18 मई को बोकारो में होनेवाली उनकी जनसभा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

विज्ञापन
Raj Lakshmi

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola