ePaper

पटना में फायरिंग के बाद कैसे दबोचे गए अपराधी, SSP ने खोला पूरा राज...

Updated at : 18 Feb 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
patna news

Patna News: पटना में मंगलवार को अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पटना एसएसपी ने इस संबंध में पूरी जानकारी दी...

विज्ञापन

Patna News: पटना के कंकड़बाग इलाके में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे गोलीबारी की घटना हुई. छह की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने एक घर के बाहर फायरिंग की. फायरिंग के बाद सभी अपराधी पास के एक घर में छिप गए. मौके पर पुलिस के साथ एसटीएफ पहुंची और फोर्स ने पूरी बिल्डिंग को चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस ने अपराधियों से सरेंडर करने की अपील की लेकिन जब अपराधी सरेंडर नहीं हुए तो पुलिस ने आगे की कार्रवाई की.

इस संबंध में पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा, ‘चूंकि उस बिल्डिंग में आम नागरिक थे, इसलिए पुलिस ने बहुत धैर्य से काम लिया. पुलिस की तरफ से कोई फायरिंग नहीं हुई. सभी आम नागरिक सुरक्षित हैं और हमने 4 अपराधियों को हिरासत में लिया है. ऐसा लगता है कि कुछ अपराधी भागने में सफल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए हम छापेमारी कर रहे हैं. घटना का शुरुआती कारण जमीन विवाद लग रहा है. अभी यहां स्थिति सामान्य है. हम आगे की जांच कर रहे हैं.’

इसे भी पढ़ें: ‘बिहार में हर दिन चलती है 200 राउंड गोलियां’, पटना में पुलिस मुठभेड़ के बाद भड़के तेजस्वी यादव

इसे भी पढ़ें: Bihar Crime: सामान निकालो नहीं तो गोली मार देंगे… अपराधियों ने पिता–पुत्र को मारी गोली, इलाके में हड़कंप

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola