Gadar 2: सनी देओल की फिल्म इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर तोड़ेगी रिकॉर्ड, होगी ब्लॉकबस्टर

Updated:
विज्ञापन
Gadar 2: सनी देओल की फिल्म इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर तोड़ेगी रिकॉर्ड, होगी ब्लॉकबस्टर

Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. क्रिटिक्स अभी से ही सनी देओल की फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. आइये जानते हैं क्या कारण हैं इसके…

विज्ञापन

Gadar 2: साल 2001 में, अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी की मुख्य भूमिकाओं वाली ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे. ये उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. फिल्म के जबरदस्त डायलॉग्स “हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा” प्रसिद्ध हो गया और आज भी लोगों की जुबान पर है. अब फिल्म का दूसरा पार्ट गदर 2 रिलीज होने वाला है. हालांकि बड़ा सवाल यह है कि क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं. फैंस तारा सिंह, सकीना और जीते की जोड़ी को सुपरहिट बता रहे हैं. वहीं एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त कमाई कर रही है. अगर गदर 2 सुपरहिट होगी, तो इसका सबसे बड़ा श्रेय कहानी पर जाती है. इस बार तारा सिंह अपने बेटे जीते के लिए पाकिस्तान जाएगा और दुश्मनों से भिड़ेगा. इसके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट काफी तगड़ी है. ज्यादातर चेहरे पुराने है और कुछ नये लोगों की भी एंट्री हुई है. फिल्म 60 से अधिक देशों में और 5000 से अधिक स्क्रीन में रिलीज होने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola