VIDEO: जमशेदपुर के लाल बाबा फाउंड्री के 3 गोदाम में लगी भीषण आग

बर्मामाइंस के 3 गोदाम में लगी भीषण आग. बीके गोस्वामी.
जमशेदपुर में तीन गोदामों में भीषण आग लग गई है. 2 दमकल इंजन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, रबर गोदाम होने की वजह े आग को नियंत्रित नहीं किया जा सका है.
जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लाल बाबा फाउंड्री के 3 गोदाम में शुक्रवार की रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. घटना रात के साढे़ सात बजे की है. लाल बाबा फाउंड्री स्थित तीन गोदामों में आग लग गयी. ये गोदाम ब्रजेश जायसवाल, काली शर्मा, टूल्लू शर्मा की बतायी जा रही है. यहां काफी मात्रा में रबर होने की वजह से आग तेजी से फैल गया. मौके पर अग्निशमन विभाग के दो दमकल इंजन पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. आसपास के इलाके में कई बड़े-बड़े गोदाम हैं, जहां लाखों के सामान रखे जाते हैं. बावजूद इसके, गोदाम मालिकों के पास आग बुझाने की अपनी कोई व्यवस्था नहीं है. उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बर्मामाइंस थाने की पुलिस भी पहुंच गई है. पुलिस की टीम आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाने में लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










