Maha Kumbh Mela Fire: जलकर राख हो गये 18 टेंट, सिलेंडर फटने से भड़की आग, महाकुंभ में अग्निकांड देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Maha Kumbh Mela Fire

Maha Kumbh Mela Fire

Maha Kumbh Mela Fire: महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में रविवार को आग लगने से 18 टेंट जलकर खाक हो गये. बताया जा रहा है कि पहले पुआल में आग लगी जो टेंट तल पहुंच गई. इसके बाद वहां रखें सिलेंडरों में आग पकड़ ली. तीन से ज्यादा सिलेंडर आग के कारण फट गये.

विज्ञापन

Maha Kumbh Mela Fire: महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में रविवार को एक शिविर में पुआल में लगी आग टेंटों तक पहुंच गई. इसके बाद गैस सिलेंडर में धधक उठा. देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैली जिससे करीब 18 शिविर जल कर खाक हो गये. हालांकि अग्मिशमन कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया. आग बुझाने में करीब 15 से 16 गाड़ियां लगाई गई थीं. इस आग में 18 तंबू जलकर नष्ट हो गए. एलपीजी सिलेंडरों के फटने से आग तेजी से फैली थी. घटना के बाद सीएम योदी ने मौके पर पहुंच कर जायाजा लिया. वहीं पीएम मोदी ने भी सीएम योगी से बात कर घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola