ePaper

VIDEO: डुमरी उपचुनाव में दि‍खा वोटरों में उत्साह, नक्सलियों के गढ़ रहे नारायणपुर में अच्छी वोटिंग

Updated at : 05 Sep 2023 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: डुमरी उपचुनाव में दि‍खा वोटरों में उत्साह, नक्सलियों के गढ़ रहे नारायणपुर में अच्छी वोटिंग

डुमरी उपचुनाव मंगलवार की शाम पांच बजे शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. इस दौरान मतदाताओं को उत्साह देखते ही बन रहा था. आधी आबादी चूल्हा-चौका छोड़कर पहले बूथ के लिए निकली और जमकर वोटिंग की. बूथों पर महिला वोटरों की लंबी कतार दिख रही थी.

विज्ञापन

डुमरी उपचुनाव मंगलवार की शाम पांच बजे शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. इस दौरान मतदाताओं को उत्साह देखते ही बन रहा था. आधी आबादी चूल्हा-चौका छोड़कर पहले बूथ के लिए निकली और जमकर वोटिंग की. बूथों पर महिला वोटरों की लंबी कतार दिख रही थी. बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के पेक नारायणपुर कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाता था. नक्सली जब वोटिंग नहीं करने का फरमान जारी करते थे, तो इलाके के लोग डर कर अपने घरों से बाहर तक नहीं निकलते थे और मतदान प्रतिशत काफी कम रहता था. जागरूकता आई. धीरे-धीरे नक्सलियों की पकड़ कमजोर हुई और इसी इलाके में वोटर अब जमकर वोट कर रहे हैं. राजकीय कृत मध्य विद्यालय में दो मतदान केंद्र हैं. 203 और 204. दोनों मिलाकर लगभग 2300 मतदाता है. यहां वोटिंग स्लो होने के कारण 3:00 बजे भी लगभग 55 से 60% तक ही मतदान हो सका है. शाम पांच बजे तक वोटर बूथों पर पहुंचते रहे और मतदान करते रहे. झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह सात बजे से जारी थी. शाम पांच बजे मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. दो लाख 98 हजार 629 वोटरों ने छह प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola