Video: झारखंड में हाड़ कपाने वाली ठंड, 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

Edited by Kunal kishore
Updated:
विज्ञापन

Video: झारखंड में हाड़ कपाने वाली ठंड, 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज राज्य के सात जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रात में लगातार तापमान गिर रहा है. लोग दिन में भी अलाव के सामने बैठने को मजबूर हैं. वहीं मौसम विभाग की माने तो आज राज्य के 7 जिलें बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गढ़वा, पलामू, चतरा और गुमला में भीषण ठंड पड़ सकती है. सभी 7 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी इलाके में तकरीबन 10 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा है. वहीं रांची के मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा और सबसे अधिक ठंडा जिला गढ़वा रहा जहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा. मौसम विभाग की माने तो फिलहाल इस हाड़ कंपाने वाली ठंडी से राहत नहीं मिलने वाली है. अगर ठंड लग भी जाती है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. अलाव का सहारा लेकर भी आप ठंड से बच सकते हैं.

Also Read: VIDEO: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दरिंदे की हुई पहचान, पुलिस ने सिर पर रखा 10 हजार का इनाम

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola