ePaper

हजारीबाग में चंपाई सोरेन ने अबुआ आवास योजना के 28295 लाभुकों के अकाउंट में भेजे 84.88 करोड़ रुपए

Updated at : 23 Feb 2024 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग में चंपाई सोरेन ने अबुआ आवास योजना के 28295 लाभुकों के अकाउंट में भेजे 84.88 करोड़ रुपए

हजारीबाग में अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिले के 28 हजार 295 लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपा.

विज्ञापन

Hazaribagh News Today| हजारीबाग में अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिले के 28 हजार 295 लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपा. बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त के रूप में 84 करोड़ 88 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए.

हजारीबाग में बोले सीएम चंपाई सोरेन – व्यवस्था को बना रहे मजबूत

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत कर रहे हैं. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य तभी आगे बढ़ेगा, जब यहां के लोग आगे बढ़ेंगे. इसी सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने दोहराया कि वर्ष 2027 तक झारखंड के सभी जरूरतमंद लोगों के पास अपना पक्का मकान होगा.

Also Read : चंपाई सोरेन ने अबुआ आवास योजना के 24827 लाभुकों के अकाउंट में ट्रांसफर किए 74.48 करोड़, ईडी पर बरसे विधायक

हर व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और मकान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

हेमंत सोरेन के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री बने चंपाई सोरेन ने यह भी कहा कि राज्य के हर व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और मकान देने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सिर्फ आश्वासन देने में विश्वास नहीं करती. हम काम करने में विश्वास करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार हर व्यक्ति, परिवार और समुदाय को सम्मान दे रही है.

हजारीबाग में सीएम ने किया अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र का वितरण

मुख्यमंत्री ने सोमवार (19 फरवरी) को हजारीबाग में आयोजित अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान हर किसी की बुनियादी जरूरत है. हमारे राज में झारखंड का कोई भी व्यक्ति इससे वंचित नहीं रहेगा. हमारी सरकार हर किसी को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है.

Also Read : झारखंड: अबुआ आवास के आए 31 लाख आवेदन, हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियां गिनाकर बोले ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर

20 लाख लोगों को देंगे अबुआ आवास योजना का लाभ

चंपाई सोरेन ने कहा कि आज हर बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को पेंशन मिल रही है. झारखंड में 20 लाख से अधिक लाभुकों को हरा राशन कार्ड के जरिए सरकार मुफ्त अनाज दे रही है. गरीबों को वर्ष में दो बार धोती, साड़ी और लूंगी दी जा रही है. हमने वर्ष 2027 तक अबुआ आवास योजना के जरिए 20 लाख जरूरतमंद लोगों को पक्का मकान बनाकर देंगे. तीन कमरे का मकान बनाकर देंगे. झारखंड में कोई टूटे-फूटे और जर्जर घर में नहीं रहेगा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola