ePaper

शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर कंगना रनौत नाराज़, बोलीं- तो, आपसे 9 सितंबर को मिलते हैं...

Updated at : 06 Sep 2020 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर कंगना रनौत नाराज़, बोलीं- तो, आपसे 9 सितंबर को मिलते हैं...

सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का शिवसेना और उसके नेता संजय राउत पर हमला जारी है. हाल ही में कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की थी. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था. संजय राउत ने तो कंगना को मुंबई नहीं आने की धमकी तक दे डाली थी. एकबार फिर कंगना रनौत ने वीडियो जारी करके संजय राउत पर हमला बोला है. कंगना ने वीडियो में कहा है कि वो 9 सितंबर को मुंबई लौट रही हैं. अब, उसी दिन संजय राउत से मुलाकात की जाएगी. बताते चलें कि संजय राउत ने कंगना रनौत के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया था. इसको लेकर देशभर में बयानबाजी जारी है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग तीखी होती जा रही है. संजय राउत ने कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और इसके बाद कंगना की बारी थी. कंगना ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करके संजय राउत को खूब खरी-खोटी सुनाई है. कंगना ने देश की बेटियों के साथ होने वाली हिंसक घटनाओं का हवाला देते हुए कहा है कि ‘शिवसेना नेता संजय राउत जी के बयान से देश की बेटियों को ठेस लगी है. देश की बेटियां संजय राउत जी को उनके बयान के लिए सबक सिखाएंगी.’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1302542975721848839
‘9 सितंबर को आपसे मुंबई में मुलाकात करुंगी’

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का शिवसेना और उसके नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग हो रही है. हाल ही में कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की थी. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ. संजय राउत ने तो कंगना को मुंबई नहीं आने की धमकी तक दे डाली थी. एकबार फिर कंगना रनौत ने वीडियो जारी करके संजय राउत पर हमला बोला है. कंगना ने वीडियो में कहा है कि ‘वो 9 सितंबर को मुंबई लौट रही हैं. अब, उसी दिन संजय राउत जी से मुलाकात की जाएगी.’ संजय राउत ने कंगना रनौत के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल भी किया था. जिसके बाद कंगना ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करके शिवसेना नेता संजय राउत पर बड़ा पलटवार किया है.

संजय राउत के बयान पर दिया मिर्जा की सलाह

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कंगना रनौत लगातार बयान देती रही हैं. इसी बीच कंगना ने मुंबई को पाक अधिकृत कश्मीर कह डाला. इस बयान को लेकर संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र शिवसेना के साथ ही सभी पार्टियों की है. सभी मिलकर कंगना रनौत को रोकेंगे. वहीं, संजय राउत ने कंगना को ‘हरामखोर लड़की’ भी कह डाला. उनके बयान पर एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने भी नाराजगी जाहिर की है. दिया मिर्जा ने ट्वीट करके लिखा है ‘संजय राउत ने हरामखोर शब्द का इस्तेमाल किया है. मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं. सर, आपको कंगना के खिलाफ बोलने का अधिकार है. लेकिन, इस तरह की भाषा इस्तेमाल करने के लिए आपको माफी मांगनी चाहिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola