ePaper

बिहार चुनाव के पहले जेपी नड्डा की सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात, BJP-JDU के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला तय?

Updated at : 12 Sep 2020 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव के पहले जेपी नड्डा की सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात, BJP-JDU के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला तय?

बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच सियासी समीकरण साधने की कोशिश तेज हो गई है. शनिवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बात हुई. विधानसभा चुनाव के पहले दो दलों के दिग्गज नेताओं के बीच मुलाकात के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर बातचीत की गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर मुलाकात की. मुलाकात करीब पचास मिनट तक चली. इस दौरान बीजेपी की तरफ से बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी खास तौर पर मौजूद थे. दूसरी तरफ जेडीयू की तरफ से सीएम नीतीश कुमार के अलावा सांसद ललन सिंह मौजूद रहे.

Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन