Viral video: 144 साल की उम्र में महाकुंभ में बाबा ने ली समाधि, वीडियो हुआ वायरल

baba took samadhi in mahakumbh
Viral video: महाकुंभ से साधु बाबा का 144 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांसे लेते हुए समाधि में जाने का वीडियो हुआ वायरल.
Viral video: प्रयागराज महाकुंभ से आए दिन कोई न कोई वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है, कुछ वीडियो हमें हंसाते है तो कुछ वीडियो हमें हैरान करते है. एक ऐसा ही वीडियो महाकुंभ से सामने आया है. जिसमें बताया जा रहा है कि एक साधु बाबा ने 144 साल की उम्र में महाकुंभ में अपनी आखिरी सांस ली. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि बाबा बेजान ब्रह्मलीन अवस्था में बैठे हुए है और वहां मौजूद उनके साथी उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया कर रहें है. बाबा को गेरुआ रंग के कपड़े पहना कर उनके सिर को ढ़कते हुए वीडियो में दिखाया गया है, इसके साथ ही यह दावा किया गया है कि बाबा की उम्र 144 साल थी. उन्होंने महाकुंभ मे अपनी अंतिम सांसे लेते हुए समाधि को धारण कर ली. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे है. इस वीडियो को आप देख सकते हैं@sanatan.templeके इंस्टाग्राम अकाउंट पर.
यह भी पढ़े:Viral Video: महाकुंभ में मां को छोड़कर भागे बच्चे, पुलिस के सामने बिलखर किया दर्द बयान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










