पीएम मोदी ने अयोध्या में रखी राम मंदिर की आधारशिला, बोले- हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा मंदिर

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राम मंदिर की आधारशिला रख दी. भूमि पूजन की सभी प्रक्रिया करने के बाद प्रधानमंत्री ने शुभ मुहूर्त के वक्त शिला रखी. शिला रखने के बाद उन्होंने पावन भूमि को प्रणाम भी किया. खास बात यह रही कि पीएम मोदी ने ठीक 12 बजकर 44 मिनट और आठ सेकेंड बजे शिला रखी. प्रधानमंत्री ने राम जन्मभूमि मंदिर की नींव में नौ शिलाएं रखीं. भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 44 मिनट पर था. उससे पहले पूरे विधि-विधान से महाआयोजन की शुरूआत हुई. 12 बजकर 7 मिनट पर पीएम मोदी भूमि पूजन के लिए पहुंचे. दो मिनट के अंदर ही भूमि पूजन की शुरूआत हुई. इसके बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम के चरित्र का बखान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










